
काफिया –ए की बंदिश
रफ़ीद –आ गये।
बहर—2122—2122—-212=19
राम रावण वीर रण में आ गये ,
राम पैदल देव रथ ले आ गये।
जानता लंकेश है प्रभु राम हैं,
दंभ में दशशीश लड़ने आ गये।
वानरों की सैन्य संग हुँकार है,
राम रण में विजय रचने आ गये।
गरजते रणभूमि में रण बांकुरे ,
लखन भाई युद्ध करने आ गये।
राम को सीता मिली खुश “सुमन”
जीत कर श्री राम घर में आ गये।
डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार






