
भारत माता के नंदन, हिंद देश के वीर जवान…
मां भारती के अंग रक्षक , सबल निडर वीर जवान …
बर्फ़ हिमालय के जहान में, तैनात है बंदूक लिए वीर जवान…
निश्चय निडर होके करते है सामना, मां भारती के वीर संतान ….
अस्त्र , तोपों से करते हैं सामना , अपने देह– तन, प्राण परवाह के बिना …
निश्चय निडर होके करते है सामना, मां भारती के वीर संतान ….
थल जल हो या वायु आसमान , रक्षा करते है वीर जवान …..
चार दिगो में होकर तैनात , दुश्मनों से करते हैं देश की रक्षा…
सीमा पर हो या भीतर,मां भारती के वीर जवान …
साहस ,निष्ठा , संघर्ष , बलिदान से देते है युद्ध को एक अदम्य पहचान…
खून– लहू से लथपत होकेभी , करते हैं दुश्मनों का सामना…
शत्रुओं को करके पराजित , करते है रक्षा मां भारती की …
भारत माता के नंदन, हिंद देश के वीर जवान…
मां भारती के अंग रक्षक, सबल निडर वीर जवान…
अंग्रेजों की आतंक से आजाद किया ,क्रांतिकारी , बलिदान शहादत अमर वीर जवान..
मां भारती की वीर नंदन, हिंद देश के वीर जवान…
मै करता हूं तुझको नमन… जय हिंद के वीर जवान
*लेखक*
लक्ष्मीनारायण पात्र
देवभोग गरियाबंद
छत्तीसगढ़