Uncategorized
Trending

नेपाल की संस्था द्वारा डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को किया सम्मानित


बैतूल-बैतूल जिले के साहित्यकार ठा नरेन्द्र पाल सिंह पुंडीर की सुपुत्री साहित्यकार, लेखिका एवं कवियित्री डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को ‘शब्द प्रतिभा क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल द्वारा “अंतराष्ट्रीय हिन्दी मित्र सम्मान” से सम्मानित किया गया है।
27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस ! सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व भर में मनाया जा रहा है। ‘शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल द्वारा आयोजित किये गए ‘नेपाल-भारत बीच मैत्रीपूर्ण धार्मिक पर्यटन विकास संगोष्ठी में अब तक डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ द्वारा भाषा, साहित्य के क्षेत्र में किये गए कार्यों का मूल्यांकन कर उनकी बहुमुखी प्रतिभा की प्रोत्साहित करने के लिये उक्त सम्मान देकर सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान के लिए देश-विदेश से 250 कवियित्रियों में से 121 कवियित्रियों को यह सम्मान प्रदान किया गया है। जिसमे डॉ अनुमेहा को भी इस सम्मान चुना गया है।
संस्था के अध्यक्ष आदरणीय आनन्द गिरि मायालु द्वारा डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ के सु स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
इसके पूर्व भी नेपाल द्वारा विश्व हिन्दी कविता प्रतियोगिता में उनकी कविता ‘विश्वास का राग’ को उत्कृष्ट कविता घोषित किये जाने पर डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को “विश्व हिन्दी रत्न” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान प्राप्त होने और डॉ सिंह के प्रियजनों द्वारा अनेकों शुभकामनाएं प्रेषित की है, एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *