Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस पर विशेष रचना

अक्षरों का जो ज्ञान देता है
पढ़ लिखकर सम्मान दिलाता है
तिमिर मिटा उजियार  फैलाता है
सही मायने में वह शिक्षक कहलाता है

मन कर्म वचन से सही इंसान बनाता है
भटके को सही राह दिखाता है
सत्मार्ग पर हमे चलाता  है
जीवन का उद्देश्य बताता है
सही मायने में वह शिक्षक कहलाता है

लोहे को सोना जो बनाता है
पत्थर को रगड़ पारस बनाता है
डूबती नैया को पार लगाता है
सही मायने में वह शिक्षक कहलाता है

मां जैसी ममता दिखलाता है
पिता के जैसे डांट  लगाता है
मित्र बंधु सा साथ निभाता  है
सही मायने में वह शिक्षक कहलाता है

अर्थ का जिसको लोभ न होता है
शिष्यों की सफलता से खुश होता है
दीनो को जो निशुल्क पढ़ाता है
देश का जो भविष्य बनाता है
सही मायने में वह शिक्षक कहलाता है

प्रिया काम्बोज प्रिया ✍️ स्वरचित रचना
सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *