Uncategorized
Trending

ऋषि की दुनिया


ऋषि की दुनिया है यह ,
ऋषि की पावन धरती ।
सुख दुःख में एक रहे ,
सुखद आनंद है वरती ।।
दुनिया है ऋषि मुनि की ,
जहॅं शापित रावण कंस ।
प्रताप उन ऋषि मुनि की ,
किंतु बढ़े रावण कंस वंश ।।
आबादी रावण कंस की ,
जिनके घातक होते दंश ।
प्रबल प्रताप ऋषि मुनि की ,
दंश घटकर बचता है अंश ।।
युग तो यह कलियुग किंतु ,
ऋषि मुनि प्रताप प्रबल है ।
होता है घात बहुत ही किंतु ,
मात खाता कल बल छल है ।।
कलि घातक द्वापर त्रेता से ,
किंतु ऋषि मुनि का बल है ।
जन जन में भरा आज छल ,
पर ऋषि मुनि निश्छल हैं ।।
ईश्वर की असीम कृपा उनपे ,
जिनसे सुरक्षित धरातल है ।
जी रहे आज जीव सुरक्षित ,
जो ऋषि मुनि कृतिफल है ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *