Uncategorized
Trending

मतलबों की दुनिया

मतलबों में छुपे
मतलबी लोगों की
मतलब का आलम मत पूछ

हर शब्द के पीछे
एक चाह छुपी रहती है,
हर मुस्कान में
कोई ना कोई वजह बहती है।

ये दुनिया वही है
जहाँ रिश्ता भी तभी बनता है,
जब दिल का नहीं
फायदे का तराज़ू संतुलन दिखता है।

मतलबों के इस मेले में
खुद को बचाए रखना,
हर हाथ बढ़े तो
दोस्ती समझकर पास मत जाना।

यहाँ लोग बदलते हैं
वक्त की तरह,
और अपने मतलब निकलते ही
चेहरे की तरह रंग बदलते हैं।

आर एस लॉस्टम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *