Uncategorized
Trending

ख्वाबों का आशियाना

आज मैंने एक ख्वाब देखा ,

जिसमें मैंने मेरा घर सबसे सुंदर देखा।

जहां मुस्कुराती हुई मेरी मां ,

बंदर जैसी कूदता हुआ मेरा भाई देखा ।

दादी की कहानी और पापा का प्यार देखा,

टीवी रिमोट के लिए भाई से खुद को लड़ते देखा।

गुस्से में मम्मी को आते और खुद को पीटते देखा ।

कि आज मैंने एक ख्वाब देखा ।।

जिसमें मैंने मेरा घर सबसे सुंदर देखा।
पापा को रूठते और मम्मी को मनाते देखा ,

चाचू के साथ मजे करते देखा ।

बड़ी मम्मी के साथ खुद को कविता लिखते देखा।।

बड़े पापा को गणित की उलझने खुशी-खुशी सुलझाते देखा।

मैंने खुद को दीदी के पीछे-पीछे भागते देखा,

मेरे दोनों भाइयों को मैंने मुझे परेशान करते देखा।।

पापा को हमारे लिए मेहनत करते देखा ।

मैंने मम्मी का बेलन और बड़ी मम्मी का झापड़ भी देखा।

आप सब में ही तो मैंने अपना घर देखा,,
कि आज मैंने एक ख्वाब देखा,
जिसमें मैंने मेरा घर सबसे सुंदर देखा।।।

Adishtha das
11class
SAGES सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *