Uncategorized
Trending

स्वामी विवेकानंद नेशनल इंस्पिरेशन अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक और सेना से सेवानिवृत, समाज सेवी डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, विद्यावाचस्पति को आने वाले 12 जनवरी 2026 के राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर ‘स्वामी विवेकानंद नेशनल इंस्पिरेशन अवार्ड – 2026 से सम्मानित किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि डॉ कर्नल मिश्र को यह सम्मान उनके प्रारम्भिक जीवन में शिक्षण कार्य के लिए और निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिये ‘द इंडियन फोरम फॉर सोसल लीडर्स एंड अचीवर्स’ (नीति आयोग द्वारा पंजीकृत) के द्वारा प्रदान किया गया है।

डॉक्टर कर्नल मिश्र को डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि सहित साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक पाँच सौ अस्सी से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

ज्ञात हो कि डॉक्टर कर्नल मिश्र की आदित्यायन श्रृंखला के नौ काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और पचास से अधिक साझा काव्य संग्रह में भी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही इनकी कविताएँ, लेख विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉक्टर कर्नल मिश्र के पाँच अन्य काव्य संग्रह और लेख संग्रह शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *