आईपीएस जयदीप प्रसाद वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में निर्विरोध निर्वाचितमध्य प्रदेश वूशु जगत में खुशी की लहर, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा प्रदेश का प्रतिनिधित्व

जबलपुर। वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की साधारण सभा एवं चुनावी बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होटल गोडविन, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में संपन्न हुई। बैठक में देश की मान्यता प्राप्त 45 राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। मध्य प्रदेश वूशु संघ की ओर से अध्यक्ष श्री जयदीप प्रसाद (IPS) एवं सचिव श्री मनोज गुप्ता ने प्रतिनिधित्व किया।
चुनावी बैठक में मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी जयदीप प्रसाद को वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया। उनके चयन से मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय वूशु संगठन में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।
बैठक में श्री भूपेंद्र सिंह बाजवा को वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष तथा श्री सुहेल अहमद को सचिव सहित कुल 14 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना गया। नई कार्यकारिणी आगामी चार वर्षों तक वूशु खेल के विकास एवं खिलाड़ियों के हित में कार्य करेगी।
साधारण सभा की बैठक में भारत में कॉमनवेल्थ एवं एशियन वूशु चैंपियनशिप के आयोजन, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के विस्तार तथा वूशु खेल के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक निर्णय लिए गए।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह
श्री जयदीप प्रसाद (IPS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मध्य प्रदेश के वूशु खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों में उत्साह की लहर है। उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन को प्रदेश के वूशु विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश वूशु संघ के सचिव श्री मनोज गुप्ता, वुशू एसोसिएशन ग्वालियर के सचिव सूरज राठोर मुलायम सिंह यादव शक्ति राज सुनील शर्मा कामिनी पाल शुभम् राठौर देशराज राठौर सतीश राठोर सहित प्रदेश के अनेक खेल पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने श्री जयदीप प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।













