Uncategorized
Trending

युवा दिवस


स्वामी विवेकानंद जयंती
जन जन मन रहे ये दुआ ,
जन जन मन रहे ये युवा ।
जन मन बसते रहें सदा ,
शारदे लक्ष्मी गणेश शिवा ।।
आज शुभ दिन है आया ,
जयंती स्वामी विवेकानंद ।
तनमन देवभक्ति देशभक्ति ,
तन मन जीवन हो आनंद ।।
कोटि नमन है स्वामी जी ,
दूर करो जनमन अंतर्द्वंद्व ।
फले फूले सदा सरस प्यार ,
कष्टमय जीवन दिवस चंद ।।
कायम रखें स्वामी गरिमा ,
बरसता रहे उनकी महिमा ।
कायम करें अखंड एकता ,
एकजुटता न हो पाए धीमा ।।
एक बनें हम औ नेक बनें ,
जन जन के अभिषेक बनें ।
स्वामी जी को कोटि नमन ,
हम राष्ट्रीय नवविवेक बनें ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *