Uncategorized
Trending

रजनीश कुमार गर्ग ने गाजियाबाद के जिला प्रमुख अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग

गाजियाबाद / नई दिल्ली, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग (EFCCC) द्वारा श्री रजनीश कुमार गर्ग को जिला प्रमुख अधिकारी, गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 09 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
यह नियुक्ति EFCCC नियमावली, 2025 की धारा 22(क) के अंतर्गत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री शैलेश गर्ग (EFCCC) की स्वीकृति से की गई है। श्री गर्ग की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है, जो 09 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2029 तक प्रभावी रहेगी।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री गर्ग ने जनपद को पर्यावरणीय रूप से सुदृढ़ बनाने की अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए “हरित गाजियाबाद, स्वच्छ गाजियाबाद” अभियान प्रारंभ करने की घोषणा की। इस अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, हरित पट्टियों के विकास तथा नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता में सुधार, जलवायु संतुलन को सशक्त करना और सतत पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।
जिला प्रमुख अधिकारी के रूप में श्री गर्ग आयोग की पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय, तथा जनसहभागिता आधारित पर्यावरणीय पहलों को मजबूती प्रदान करेंगे।
आयोग ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री रजनीश कुमार गर्ग के नेतृत्व में गाजियाबाद में पर्यावरणीय प्रशासन को नई ऊर्जा मिलेगी और जिला स्वच्छता, हरित विकास एवं सतत भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *