Uncategorized
Trending

मकर संक्रांतिएकात्म संदेश


उत्तर हो, या दक्षिण हो
पूर्व हो या पश्चिम हो
पर्व मकर संक्रांति का
एकता की मिसाल का

उत्सव यह पूरे भारत का
संस्कृति के गौरव का
यह विज्ञान का है सर्ग
आस्था अध्यात्म का मर्म

तो चलिए करते हैं प्रारंभ
पूर्व भारत से करें आरंभ
पूर्व में असम में भोगली
बिहू नृत्य की है अवली

मणिपुर है भारत का मणि प्रदेश
संक्रांति में जहां होते हैं नृत्य विशेष

अगरतला की राजधानी त्रिपुरा
जहां सूर्य देव का सम्मान पूरा

मिजोरम और मेघालय
भारत संस्कृति के आलय
संक्रांति पर्व पर अरुणाचल
अरुण देव का ध्यानांचल

सूर्य पूजा और आराधना
कर रहे सिक्किम और भूटान
करते अपने-अपने नृत्य
पहनकर विविध परिधान

बंगाल में हो रहा
पौष क्रांति का घोष
उड़ीसा में सूर्य देव
का कोणार्क रथ है विशेष

आंध्र तमिल नाडु, तेलंगाना
शुभ काषलु संक्रांति मनाना
केरल में मकरविलक्कू
कर्नाटक में संक्रांति शुभाक्कु

महाराष्ट्र है देश की शान
उडती है पतंगे आसमान
गुजरात की पतंग कमाती डॉलर
चाइनीज मांझा का वंहां है हॉरर

उत्तराखंड हो या उत्तरांचल
संस्कृति के हैं हिमाचल
गीतों की की परंपरा में गाते
सूर्य देवता की महिमा प्रबल

जम्मू- कश्मीर,
पंजाब में होता नृत्य भांगड़ा
सब मनाते हैं लोहड़ी
छोटा हो या बड़ा

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,
राजस्थान हो या हरियाण
दिल्ली में मकर संक्रांति की
ध्वजाएं फैलीं आसमाण
दिनांक 14 संक्रांति 2026
राम वल्लभ ल्लभ गुप्त “इंदौरी”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *