Uncategorized
Trending

शब्दों की उड़ान

विषय : बालिका दिवस
मानव के मानवीय उड़ान में ,
बालिका दिवस ये महान है ।
रिश्ते नाते को धर्म समझना ,
मानवीय ये सच्चा ज्ञान है ।।
बहन बेटी बालिका दिवस ,
बालि का दिवस अवसान है ।
बालिका होगी सदा सुरक्षित ,
बालिका मानवीय शान है ।।
छेड़छाड़ बलात्कार करना ,
हर बालिका का अपमान है ।
बालिका है स्वतंत्रताधिकारी ,
हर बालिका का सम्मान है ।।
नवयुग के इस नववर्ष में ,
बालिका के भी अधिकार हैं ।
बालिका जीवन हो सुरक्षित ,
बालिका नहीं धरणी भार हैं ।।
सृष्टि को है बालिका पे गर्व ,
बालिका ही युग का धार है ।
बालिका ही माॅं आदिशक्ति ,
बालिका काली हेतु तैयार है ।।


अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *