Uncategorized
संसार की भटकन

दूनियाँ मे भटकाव की गंदी हवा भीषण है तुम कहीं बह ना जाना
जीवन तुम्हारा है इसे हर हाल तुम्हे ही है निभाना
पाप की चारों ओर बहार है
दिखता इसमे बस सुनहरा संसार है
चार दिन की ये छदम रोशनी है फिर बस अन्धेरा ही अन्धेरा है
जो बह गया इस रोशनी के जाल मे फिर ताजिंदगी नही कोई सवेरा है
वास्तविक सुख पाने खातिर छदम सुख त्यागना होता है
चार दिन की खुशी की बजाय अनंत सुख तलाशना होता है
धर्य एवं सन्तोष ही जीवन के वास्तविक सुख का कारण होते है
लालच लोभ मोह माया जीवन मरण जैविक उदाहरण होते है
शुद्ध आहार विचार ही नैतिक जीवन की कसौटी है
नियन्त्रित इच्छायें सादा जीवन योग ही आरोग्य जीवन की परिपाटी है
ये संसार एक भटकाव की भूल भुलैया है
ईश्वर की सच्ची साधना पार ले जानेवाली खिवैया है
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र











