Uncategorized
Trending

मुस्कुराते रहना है

गम के छाएं बादल या आंधियों ने रास्ता रोका है
हिम्मत और आत्मविश्वास से भर उसे पार फिर करना है

मुश्किलें बढ़ भी जाएं तो परवाह नहीं
साहस की डोर से फिर पार उतरना है

जमीन बंजर सी उम्मीद की फसल उगानी है
आशाओं की बारिश से मेहनत के फल लगाने है

क्यों होता परेशान जीवन दो पहियों की गाड़ी है
कभी सुख कभी दुख में तो आधी जानी है

ना करना कभी नाउम्मीदी का साथ तुम
रात के बाद दिन का उजाला आना है

चिंताओं को छोड़कर खुशी का दामन थाम
मुस्कुराने की वजह बन सबको मुस्कुराते रहना है

रौनक बन किसी के चेहरे की सदा
उदास चेहरे को हंसाते रहना है

प्रिया काम्बोज प्रिया सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *