
कभी गुजरात जलता है,कभी मुंबई दहलता है,
कभी कश्मीर सीमा पर,ये माँ का भाल जलता है।
हमारे देश को हरदम, जलाए पाक आतंकी,
इसी की कोख मे यारो,घृणा का बीज पलता है।
हमारे घर मे घुस कर, बहुत बम इसने फोडे है,
बहुत निर्दोष धर्म पूछ कर मारे है, बहुत कानून तोड़े हैं।
हमें लड़ने को उकसाया,किये है वार छुप छुप कर,
सभी दुनिया के आतंकी की, मेरे भारत देश में छोडे है।
हमें आतंक साये से, कहो कब तक छुडाओगे,
ये बारूदी सुरंग पर, हमें कब तक सुलाओगे।
बड़ी आशा से हम सबने, तुम्हें यह देश सौपा था,
मिटा कर देश की दहशत,कर्ज कब तक चुकाओगे।
वतन में जो कर दंगे,वतन के हो नहीं सकते,
वतन की चैन जो हरते, वतन मे सो नहीं सकते।
वो हिन्दू हो मुस्लिम हो, वो चाहे सिख ईसाई हो,
वतन में बीज नफरत के, वो हरगिज बो नहीं सकते
आप सभी को 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जय हिंद जय भारत , भारत माता की जय
पुलवामा हमला 14 फरवरी 2026 के 7 वी वर्षगांठ जिसमे देश के 40 जवानों ने अपना बलिदान दिया था
जात पात धर्म से बड़ा इंसानियत और देश है उससे बड़ा कोई धर्म नहीं है इंसानियत और देश की पूजा करें
अंतर्राष्ट्रीय
हास्य कवि व्यंग्यकार
अमन रंगेला ‘अमन’ सनातनी’
सावनेर नागपुर महाराष्ट्र












