Uncategorized
Trending

मातारानी की स्तुति

साचा माईं का दरबार है
मातृत्व से परिपूर्ण माईं का संसार है

रौद्रत्व का रूपधारी माईं वात्सल्य से परिपूर्ण तेरा असीम प्यार है
तेरे दर्शन मात्र से ही हे मेरी माईं भक्तों का खिल जाता घर संसार है

दुष्टों और दुर्जनों की संहारक माँ तू सम्पूर्ण ब्रम्हांड की तारणहार है
तेरी स्तुति मात्र से ही माँ पाते सात जन्मों का पुण्य अपार है

सौम्यशाली पापनाशिनी रक्त नयन रक्त जिव्हा दुख हरण मंगल करण माँ तेरी अदभुत छवि निराली है
जगजननी माँ पंचतत्वधारिणी नभ पाताल धरा मे विचरती करती दुष्टों का संहार भक्तों का कल्याण माँ तू शेरावली तू लाटावालि पहाड़ावाली है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *