Uncategorized
Trending

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम

सरयू के तीरे धाम है
अयोध्या जिसका पावन नाम है
जग खैवनहार जग्दृष्टा उदगम जिनका प्रभु श्री राम है
मर्यादा शील सौम्यता के संगम है
दयानिधान करुनानिधान है दिगम्बर करते सर्वत्र ही जग कल्याण
रघुकूल के मान दशरथनंदन तारो दर्शन ही चारों तीरथ पुण्य समान
श्रीराम सन्तन पर सदा सहाई
नीरजते प्रभु सर्वत्र तरुणाई
शील के सागर सीतत्व स्वामी दास हनुमान
नमन आपको कोटि कोटि
जो विराजे अयोध्या धाम
चऊं ओर जयकारा है
जय जय श्रीराम जय जय श्रीराम
रावण वध लंका जयाधीश प्रभु श्री राम
आपको मेरा बारम्बार प्रणाम।
जय जय श्रीराम ।

स्वरचित एवं मौलिक
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *