
बेगूसराय बिहार की कथाकार श्रीमती आरती झा आद्या कल्प मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि पराक्रमी वीर सरदार हरि सिंह नलवा जी की जयंती पर कल्प कथा मंजूषा मंच बेगूसराय बिहार की विद्वान कथाकार श्रीमती आरती झा आद्या जी की कहानियों से सजा।
समाज सेवी, साहित्य मर्मज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका के संस्थापक एवं संचालक श्री रघुवंशमणि सिंह जमशेदपुर झारखंड द्वारा सम्मानित श्रीमती आरती झा आद्या जी ने जीवन के विविध रंगों को समर्पित कहानियों में शब्दों के रंग भरे।
दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा के कुशल संचालन में कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती झा को मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
दिल्ली से जुड़ीं हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं हैदराबाद तेलंगाना से जुड़े समालोचक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता चन्द्रबुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।












