Uncategorized
Trending

आवेशावतार भगवान नृसिंह चतुर्दशी पर सजा कल्प भेंटवार्ता मंच

हर दिन नया दिन होता है जो अवसरों से भरा होता है। – पूजा अग्रवाल

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि श्रीमती कीर्ति त्यागी के संयोजन में आवेशावतार भगवान नृसिंह चतुर्दशी पर्व पर आयोजित कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में गुरुग्राम हरियाणा से जुड़ीं महिला उद्यमी एवं प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती पूजा अग्रवाल जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए हर दिन एक नया दिन होता है, जो अवसरों से भरा होता है। हर दिन को एक नए नज़रिए से देखने की कोशिश करें। सिर्फ़ बड़े अवसरों का इंतज़ार न करें। छोटे-छोटे अवसरों में भी हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने पूजा जी के लिए के लिए स्वरचित फायकू रचना प्रस्तुत की।

चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *