
विषय- मजदूर दिवस
विधा- कविता
मजदूरों की मेहनत से ही,
सजता है हर एक काम l
इनके खून पसीने से ही,
होता है रोशन देश का नाम ll
इनकी मेहनत की हर बूँद में,
छिपा है एक सम्मान l
मजदूरों की मेहनत से ही,
मिलता है हर समस्या का समाधान ll
सुबह की पहली किरण संग,
काम पर निकलते है मज़दूर l
अपने हर काम को पूरा कर,
हर समस्या को करते है दूर ll
मज़दूर दिवस पर नमन है,
उन सब कर्मवीरों को l
जो अपनी मेहनत से,
जीवन देते तस्वीरों को ll
मैं एक मजदूर हूँ,
कमजोर न समझो मुझे l
अपनी मेहनत के दम पर जीता हूँ,
मुझे मजबूर न समझो ll
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम (माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी (म. प्र.)













