Uncategorized
Trending

गौतम बुद्ध (बाल काव्य)

आओ बच्चों तुम्हें बताऊं छोटी -सी ये बात
गौतम बुद्ध,एक नाम है महान
सत्य की राह दिखाने वाले
ज्ञान की ज्योति जलाने वाले
अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले
गौतम बुद्ध, एक महान संत
उन्होंने कहा जीवन में है दुःख
दुःख का कारण है तृष्णा
तृष्णा को छोड़ो, तभी सुख पाओ
गौतम बुद्ध ,एक नाम है महान
बोधि वृक्ष के नीचे पाया परम ज्ञान
बच्चों हम भी उनके पदचिन्हों पर
चलें
सत्य की राह पर आगे बढ़ते चलें
बच्चों तुम जानो बुद्ध का व्यक्तित्व था महान
गौतम बुद्ध,बौद्ध धर्म के जन्मदाता
इन्होंने छोड़ दिया राजपाठ
त्याग दिया घर बार
पत्नी, पुत्र को त्याग, चल दिए पाने
सत्य की राह
हे गौतम बुद्ध, फिर से तुम आओ
हमें शांति का पाठ पढ़ाने आओ
जीवन का अंधियारा मिटाने आओ
मोह माया के बंधन से छुड़ाओ
आओ हम सब करते हैं उनको कोटि-कोटि नमन!

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *