Uncategorized
Trending

शिला अक्षर फाउंडेशन, दिल्ली के छठवें वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

लखनऊ/कुरुक्षेत्र,2मई 2026
शिला अक्षर फाउंडेशन, दिल्ली के छठवें वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन अखंड गीता पीठ, शाश्वत सेवाश्रम, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर लखनऊ की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. आरती वाजपेयी को द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें “साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिला अक्षर फाउंडेशन की ओर से डॉ. ब्रजलता शर्मा द्वारा डॉ. आरती वाजपेयी को औपचारिक मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उन्हें लखनऊ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
डॉ. वाजपेयी ने इस अवसर पर संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *