
हो जाए जो हो जाने दो।
जश्न जीवन को मनाने दो।।
कब मिलते हैं ऐसे मौके।
अब चाह को आजमाने दो।।
बहुत किया इंतजार जिसका।
स्वागत उसका हो पाने दो।।
अब तेरा मेरा भेद खत्म।
प्रेम से ऐक हो जाने दो।।
आंखो से आंखे आज मिली।
ये मधुर मिलन हो जाने दो।।
झील सी आंखों में डुबना।
मल मल मन को नहाने दो ।।
मनोहर प्यास रहे ना बाकी।
सरिता को सिंधु हो जाने दो।।
गीतकार मनोहर मधुकर











