Uncategorized
Trending

सवाल का ज़वाब

इक सवाल का ज़वाब उलझा कुछ इस क़दर है
राहें हमारी एक हैं पर मंजिल किस तरफ़ है ll

जुदा हम एक दूजे से हो जाएं ये मुमकिन नहीं
मजबूत इरादों का हमारे, रुख एक तरफ़ है ll

चाहतों का जुनून ही तो हमारी मंजिल है
मगर एक बेकरारी,कोई मजबूरी हर तरफ़ है ll

एक दूसरे के खयालों में ही तो बसे रहते हैं हम
फिर क्यों ये सवाल सताता हम को हर तरफ़ है ll

दिल की राहों पर जो चल पड़े हैं हम
मंजिल का पता लापता हर तरफ़ है ll

आओ कुछ इस कदर मिल जाएं हम तुम
कि कहानी बने एक यादगार, यूँ शोर हर तरफ़ है ll

और भला हम क्या करते बता दे ये जमाना
घुट घुट कर जीना तो जीने के नाम पर गुनाह हर तरफ़ है ll

मीना रावलानी
कोटा राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *