Uncategorized
Trending

छत्रपति शंभा जी महाराज जयंती, एवं स्वामी अनंतनाथ जन्म तप कल्याणक को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता मंच।

भोपाल की युवा साहित्यकार कु अनिशा जैन कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार के छत्रपति शंभा जी महाराज जयंती, एवं स्वामी अनंतनाथ जन्म तप कल्याणक विशेष कार्यक्रम कल्प भेंटवार्ता में भोपाल की युवा साहित्यकार कु अनिशा जैन जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में कल्प भेंटवार्ता संयोजक श्रीमती कीर्ति त्यागी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र शंभू जी राजे अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं धर्मरक्षा के अमर प्रतीक हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन हिन्दवी स्वराज्य की रक्षा एवं सनातन अस्मिता के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। वे केवल महान योद्धा ही नहीं, अपितु संस्कृत, नीति एवं शास्त्रों के विद्वान ज्ञाता भी थे। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में त्याग, पराक्रम एवं आत्मगौरव की अमिट गाथा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने वाराणसी से जुड़कर अनिशा जी को सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *