Uncategorized
Trending

परमवीर चक्र से विभूषित मेजर होशियार सिंह दहिया जी की जयंती पर सजा कल्प कथा मंजूषा मंच

छतरपुर मप्र की कथाकार श्रीमती शोभा शर्मा कल्प मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि परमवीर चक्र से विभूषित मेजर होशियार सिंह दहिया जी की जयंती पर कल्प कथा मंजूषा मंच छतरपुर मप्र की कथाकार श्रीमती शोभा शर्मा की सच्चा फौजी, नेकी की दीवार कहानियों से सजा।

दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा के कुशल संचालन में कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती शोभा शर्मा को मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

दिल्ली से जुड़ींसमीक्षक हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं हैदराबाद तेलंगाना से जुड़े समालोचक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता चन्द्रबुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *