
गर्मी के मौसम में जब,
बिन मौसम बारिस आती है तो l
अपने संग आंधी तूफान लाती है,
मौसम में सीतलता आती है ll
बिन मौसम की बारिस ,
जब अपना रंग बदलती l
शादी विवाह के कार्यक्रमों में ,
व्यवधान उत्पन्न करती है ll
बिन मौसम की बारिस की,
काली घटाये मतवाली होती हैं l
बिजली बादल संग घड़-घड़ शोर मचाती है,
संग अपने आँधी तूफान लाती हैं ll
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी,
ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी, म. प्र.












