
सूर्यवंश मे जन्मे बलिष्ठ कद काठी के क्षत्रिय वो मेवाड़ के राणा प्रताप थे
मुगलों के दांत खट्टे कर दे ऐसे सूर्यवीर भालेबाज प्रतापी प्रताप थे
हल्दीघाटी के युद्द मे अकबर सेना को तीन तीन बार हराया था
उनकी भाले की धार से पूरा मुगल साम्राज्य थर्राया था
घांस पूस की रोटी खाकर गोरिल्ला युद्ध चलाया था
मुगलों के रक्त से मेवाड़ की धरा को उपजाया था
क्षत्रिय थे अधीनता किसी भी हाल मे कुबूल ना था
हार मानना धर्माचरण के अनुकूल ना था
तेजस्वी व्यक्तित्व के स्वामी महान देशभक्त प्रताप हिन्दुत्व के बलिहारी थे
आखेट के शौकीन आकर्षक चेतक घोड़े की सवारी थे
शौर्य वीरता जीवटता के प्रतीक राणाओं के राणा महाराणा प्रताप बेमिसाल थे
हिन्दुत्व की कभी ना बुझनेवाली अदभुत मशाल थे
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र













