Uncategorized
Trending

डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा को मिलेगा इस माह का साहित्य रत्न सम्मान

प्रयागराज।
मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित लोकप्रिय प्रकाशन संस्थान साहित्यांजलि प्रकाशन की ओर से प्रत्येक माह में दिया जाने वाला साहित्य रत्न सम्मान इस माह डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा को मिलेगा।
साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के व्यवस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि दस मई को दोपहर बारह बजे से प्रीतम नगर स्थित डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा के आवास पर वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती विजयलक्ष्मी विभा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ उषा मिश्रा वरिष्ठ साहित्यकार प्रयागराज होंगी। अतिविशिष्ट अतिथि डॉ जया मोहन एवं अतिथि साहित्यकार रचना सक्सेना मंच पर विराजमान रहेंगी। स्वागत वंदना डॉ योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु तथा डॉ राम लखन चौरसिया वागीश द्वारा किया जाएगा। सुप्रसिद्ध चित्रकार व साहित्यकार रवीन्द्र कुशवाहा , पंडित राकेश मालवीय मुस्कान , डॉ राम सुख यादव , शम्भूनाथ श्रीवास्तव शंभु , रंजन पाण्डेय , श्याम फतनपुरी सहित अन्य कई वरिष्ठ रचनाकार आयोजन में शामिल होंगे।
समारोह संचालन डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय द्वारा किया जाएगा जिसमें डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा जी को साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्य रत्न सम्मान पत्र , प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र , मोतीमाल व साहित्य प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान विगत दो वर्षों से निरंतर वरिष्ठ साहित्यकार को उनके घर पर जाकर समारोह पूर्वक दिया जाता है । अब तक इक्कीस से अधिक साहित्यकार सम्मानित हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *