
हैदराबाद, 12.05.2026
रमा राघव पब्लिकेशन, हैदराबाद द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं समाजसेवी
विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को उनकी चर्चित ई-पुस्तक
‘आदित्यायन-प्रयास’ के सफल प्रकाशन एवं साहित्य सेवा हेतु
“साहित्य प्रयास सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान हिंदी साहित्य, संस्कृति, अध्यात्म, राष्ट्रभावना एवं मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ मिश्र की साहित्य साधना, चिंतन एवं सामाजिक चेतना से प्रेरित रचनाएँ साहित्य जगत में विशेष स्थान रखती हैं।
रमा राघव पब्लिकेशन के संस्थापक
डॉ गुंडाल विजय कुमार ने कहा कि ‘आदित्यायन-प्रयास’ केवल एक ई-पुस्तक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान, साधना और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत संगम है। यह कृति पाठकों को आत्ममंथन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान करती है।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ जी का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा रमा राघव पब्लिकेशन को उनकी इस महत्वपूर्ण कृति को पाठकों तक पहुँचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर साहित्यकारों एवं पाठकों ने डॉ मिश्र को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।












