Uncategorized
Trending

स्कूल

स्कूल से मिलती सपनों को उड़ान है,
ज्ञान की मशाल से मिलती पहचान है।

हर कदम एक नया इम्तहान है,
यह स्कूल हमारा आसमान है!

हमें गर्व है अपने विद्यालय पर,
इसकी मिट्टी, इसकी छाया पर।

कल का सूरज हम यहीं से उगाएंगे,
दुनिया में अपने स्कूल का नाम चमकाएंगे।

गुरुओं का आशीर्वाद जहाँ मिलता है,
हर बच्चा यहाँ फूल सा खिलता है।

अनुशासन की राह पर चलना सीखते हैं,
मुश्किलों से लड़कर संभलना सीखते हैं।

यहाँ संस्कारों की बहती धारा है,
यही उपवन हमें प्राणों से प्यारा है।

खेल का मैदान हो या कक्षा की दीवारें,
गूँजती हैं यहाँ सफलता की हुंकारें।

दोस्ती और एकता का पाठ हम पढ़ते हैं,
कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हैं।

ज्ञान का यह मंदिर सबसे महान है,
स्कूल में ही बसती हमारी जान है।

रीना पटले शिक्षिका 

जिला-सिवनी मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *