
हे मानव !मन को नहीं करो उदास
जीवन में होगा तुम्हारा परिहास
इस भागम दौड़ की जिंदगी में
खुशी के साथ जीना ही जिंदगी है
यह जिंदगी है चार दिन की
हर पल हंस कर गुजर दो
मन को कभी ना करो उदास
हर हाल में जीने का नाम है जिंदगी
हर कठिनाइयों का सामना डटकर करो
मंजिल खुद ब खुद मिल ही जाएगी
मानव प्राणी को है सतत प्रयासरत
रहना चाहिए
सफलता जरूर मिलेगी असफलता से
नहीं घबराना चाहिए
मन में उल्लास भरो कुछ करने की चाहत रखो
मन को उदास मत करो
हर असंभव को संभव बना सकते हो
लक्ष्य को केंद्रित करो आगेबढ़ो
पर मन को उदास मत करो
खुशी खुद ब खुद तुम्हारे दामन में आ जाएगी
डॉ मीना कुमारी परिहार












