Uncategorized
Trending

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा एवं पहल संस्था के तत्वावधान में जनपद के छः पी.ई.इस. पदोन्नति प्रधानाचार्य सम्मानित।

आज उ.प्र. साहित्य सभा के जिला कार्यालय, चहल-पहल कोर्ट यार्ड इटावा में साहित्य सभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज की उपस्थिति में जनपद इटावा से पी ई एस कैडर में प्रोन्नत हुए राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्यों डॉ मुकेश यादव, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री पूरन सिंह पाल, श्रीमती अंजूश्री, श्रीमती नीता कटारिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम बाबू “प्रेमजी” ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कैलाश यादव उपस्थित रहे।
विगत वर्षों से जनपद में साहित्यिक वातावरण बनाने में महती भूमिका निभाने वाली साहित्य सभा बुज़ुर्ग साहित्यकारों का सम्मान, स्कूली बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने में उद्देश्य से पल्लवन जैसी गतिविधियों के माध्यम से सतत सक्रिय रहती रही है।
सभा की ओर से संरक्षक अनुराग मिश्र असफल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के संयोजक सत्यदेव आजाद, जिलाध्यक्ष शिवगोपाल अवस्थी, रजनीश त्रिपाठी- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवान दास शर्मा-कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष- राज़दा ख़ातून, अमित कुमार और पंकज कुमार, सहसचिव- नूतन अवस्थी, प्रतीक्षा चौधरी, संगठन सचिव- प्रशांत राज, तहसील प्रभारी- राबिया बेगम सहित शिक्षक और कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *