
विषय- विश्व पर्यावरण दिवस
विधा- कविता
जल- जंगल- जमीन की रक्षा,
हो अपना अभियान l
एक पेड़ माँ के नाम लगाकर ,
करो पर्यावरण संरक्षण का सम्मान ll
एक पेड़ माँ के नाम लगा कर,
बढाए भारत माता का सम्मान l
हवा, पानी, और छाँव इन्ही से मिलती,
पेड़- पौधें होते हैं कुदरत के वरदान ll
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ,
यही हो हमारा अभियान l
अन्यथा बढता लालच कर देगा,
इस धरती को सुनसान ll
पेड़ों की कटाई से होगा बड़ा नुकसान,
पेड़ों की कटाई परअंकुश लगाना हो ,हमारा अभियान l
आवों मिलकर सब पेड़ लगाए,
धरती माँ को हरा- भरा बनाए ll
सब मिलकर 5 जून को,
विश्व पर्यावरण दिवस मनाए l
हर व्यक्ति एक पेड़ लगाकर,
अपना जीवन व पर्यावरण को सुरक्षित बनाए ll
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
( माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी
ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी , म. प्र., पिन कोड 480771













