Uncategorized
Trending

जहर है दुनियाँ

माना कि ज़हर है दुनियाँ अमृत समझ पीना आना चाहिये
कठिन है रास्ते तो क्या कोंसना नही चलना आना चाहिये
जीवन है इम्तिहान तो लेगा
क्यों हताश होते हो
मंजिल दूर है हालात मगरूर है
इस हालात पर भी दोस्तों अज़माना आना चाहिए

क्यों कोंसे उसकी बनाई इस बगिया को
हम भी तो उसकी इस बगिया के ही फूल है
हर फूल का भी एक ज़मीर है
हर फूल को सूखने से पहले महकना आना चाहिये
उम्मीद बहुत की औरों से ए दिल माद्दा है कि खुद को बनाना आना चाहिये

एक ही कश्ती के सवार हम मुसाफिर है
जाना बहुत दूर पर मंजिल काफिर है
ना जाने किस तूफान से हमारा राफ्ता हो जाये
किस गली हमारी शाम हो जाये

हर एक की फखत मजबूरी है
बिना चाह की एक अलग दूरी है
दर्द कोई किसी का ले सकता नही तो फिर क्यों ये गिले है
फर्ज ईमान के साये मे एक ही मिट्टी मे पले है
मत कर किसी से गिला ना मालूम उसके दामन के कितने छेद ना सिले है
जिन्दगी सितारों का एक वृहद आकाश है
बस चमकते रहो ओर चमकाना आना चाहिये
रन्ज-ओ-गम से दूर एक दुनिया बनाना चाहिए ।

स्वरचित एवं मौलिक
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *