Uncategorized
Trending

विश्व पर्यावरण दिवस पर सहारनपुर के गौरव सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय हरियाली सम्मान 2026

Sahara charitable trust और PRD WELFARE foundation माहुली संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के संस्थापक डॉ अखलाक अहमद के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के मौके पर सुनील कुमार खुराना सहारनपुर को राष्ट्रीय हरियाली सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है । संस्था के संस्थापक महोदय डॉ अखलाक अहमद ने बताया कि अब सुनील कुमार खुराना साहित्य के क्षेत्र में ही नहीं पर्यावरण के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना योगदान दे रहे हैं। डॉ अखलाक अहमद ने बताया की खुराना को यह सम्मान हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया है। PRD welfare foundation संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के सचिव वी के सैनी ने भी खुराना के लोक कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की है।
सुनील कुमार खुराना कहते हैं कि आज विश्व धरा पर लगातार प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। हमारा पर्यावरण लगातार दूषित होता जा रहा है। सुनील कुमार खुराना ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी प्राणियों को संदेश दिया कि हम सभी को अपने पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ अवश्य ही बचाना चाहिए।
दोनों फाउंडेशन माहुली संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के द्वारा सुनील कुमार खुराना के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, साहित्यिक जीवन और निरंतर सेवा भावना के मार्ग पर अग्रसर रहने की मंगल कामना की है।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *