Uncategorized
Trending

डॉ • भीम राव अम्बेडकर

स्वतन्त्रता के बाद भारत में,
उत्तम शासन व्यवस्था कैसे चले ?
देश की कानून व्यवस्था,
उत्तम कसौटी पर कैसे ढले ?

इन प्रश्नों के सटीक उत्तर,
जब किसी को नहीं सूझता था |
इस विषम परिस्थिति से,
छुटकारा पाने को हर एक नेता जूझता था ||

जब देश की आंतरिक व्यवस्था,
भ्रमित होकर तुली थी होने को बर्बाद |
तब बाबा साहब ने संविधान बनाकर,
स्वतंत्र भारत के जन -जन को किया आबाद ||

रंग,जाति, धर्म, वर्ग का भेद मिटा,
दूर किया समाज से घृणित विकार |
स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बन,
दिया सभी को समान अधिकार ||

बनाकर गौरवपूर्ण इतिहास दुष्टों का दम्भ तोड़ दिया,
देश हित अवरुद्ध मार्ग को उन्नति की ओर मोड़ दिया |

मानव संकुचित विचारधारा की गगरी जब फोड़ दिया,
तब जाकर 6 दिसम्बर 1956 में इस भू-लोक को छोड़ दिया ||

स्वरचित एवं मौलिक कविता
आशीष कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *