
बन्दे स्वच्छ भारत मिशन हो अपना।
यह गांधी जी का था सदा ही सपना।
गंदगी नहीं हो कहीं अपनी धरा पर।
गांधी जी का संदेश सदा देते थे दर।।
गांधी जी का धर्म था मानवता का।
सीख दी सबको सदा पावनता का।।
स्वच्छ रहना सदा छुपा राज गहरा।
व्याधि पर स्वच्छता से रहता पहरा।।
गली-गली में था उनका सदा संदेश।
स्वच्छ भारत हो सदा ही प्यारा देश।।
धरा पर कोई काम छोटा बड़ा नहीं।
सच को जान लों धरा पर सब सहीं।।
देश में सब मिलकर करो हर काम।
गांधी जी कहें थे तब ही होगा नाम।।
शुद्ध भारत मिशन भारत में ही नहीं।
दूर-दूर तक पहुंचे गूंज इसकी सही।।
सुनील कुमार खुराना
नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश भारत













