
अपना साहित्य मंच छत्तीसगढ़ ने वर्चुअल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें आकाशवाणी से प्रसारित कवि एवं नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार खुराना को ग्रीष्म गौरव सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया है। यहां हम आपको अवगत कराते हैं कि सुनील कुमार खुराना को जून 2026 में ही उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार में मध्य प्रदेश से कुल 6 बड़े सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सुनील कुमार खुराना की कविताओ का प्रसारण ऑल इंडिया में आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र से 9 फरवरी 2025 में हुआ था। सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र (नेपाल) में कई बार सम्मानित किया जा चुका है। निरंतर सुनील कुमार खुराना की कविताएं गूगल पर लोग सर्च करके पढ़ रहे हैं। 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़,बिहार से तीन राष्ट्रीय सम्मान और इसके बाद मध्य प्रदेश से सम्मानित किया गया है। मंच ने उनकी सुंदर साहित्यिक साधन और लेखन को नमन किया है। अपना साहित्य मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रामसाय श्रीवास राम,महासचिव बसंत श्रीवास एवं संस्थापक नोबेल श्रीवास राधे-राधे ने सुनील कुमार खुराना के साहित्यिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि पर सुनील कुमार खुराना को अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। जिनमें डॉ कुलदीप सिंह रोहिल्ला,मास्टर देवेंद्र कुमार,बेबी रानी,नगीनी देवी,साक्षी, उज्जवल,भानु प्रताप सिंह,दिव्या ज्योति,खुशी ज्योति,नेनशी ज्योति,मास्टर श्याम सिंह आदि है।











