
प्रदेश के सहारनपुर जनपद स्थित नकुड़ के शिक्षक और कवि सुनील कुमार खुराना को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए ऑपरेशन सिंदूर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सुनील कुमार खुराना सहारनपुर को मुस्कान मानव सेवा समिति उज्जैन मध्य प्रदेश के द्वारा प्रदान किया गया है। मुस्कान मानव सेवा समिति बीमार व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार दिलाने एवं आयु सीमा के सहयोग से आयुश विभाग की
निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित करने का कार्य करती है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष रईश खान ने बताया कि सुनील कुमार खुराना को यह सम्मान शिक्षा और साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान एवं राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु दिया गया है।
जब हमारे संवाददाता की मुस्कान मानव सेवा समिति उज्जैन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऱईश खान से बात हुई तो उन्होंने सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर की कविताएं गूगल पर कई वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इनकी कविताएं वर्तमान में 14 लाख लोग गूगल पर पढ़ चुके हैं। सुनील कुमार खुराना की कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी नजीबाबाद से भी 9 फरवरी 2025 को आल इंडिया रेडियो पर हुआ था। मुस्कान मानव सेवा समिति उज्जैन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रईश खान ने हमें बताया कि सुनील कुमार खुराना को सम्मानित करने के लिए हम,हमारी समिति गौरवान्वित है













