Uncategorized
Trending

पापा

संघर्ष क्या था पापा एक नाम था दृण मन कर्मठ जीवन ये एक पहचान था
हारे हारकर दुखों को जीतना ये मान था
संघर्ष क्या था पापा एक नाम था

आप सादगी और गम्भीरता की अखंड मूरत थे जिम्मेदारियों की भरपुर जरूरत थे खेलने की उम्र मे अपने परिवार को पालने की सूरत थे
खुद को ढालते हुए दूसरो का जीवन तराशना आप ईमान था संघर्ष क्या था पापा एक नाम था

जीवटता की मिसाल थे
पापा आप कमाल थे
भवसागार की आंधी मे निष्काम निष्कपट ज़िन्दा एक इन्सान थे तुलना नही जिसकी वो एक इन्सान था
संघर्ष क्या था पापा एक नाम था

साधुत्व आपका कर्म महान था
मन कर्म वचन सद ईमान था
प्रेम एक जीता जागता सम्मान था सहनशीलता सागर समान था
रत्न जड़ित आभूषण समान था संघर्ष क्या था पापा एक नाम था संघर्ष क्या था पापा एक नाम था


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *