
जगत रहा श्री रामचन्द्र को पूँज है।
सकल विश्व में राम नाम की गूँज है।
सत्य सनातन का गौरव अभिमान हैं।
सभी लोग करते जिनका गुणगान हैं।
नगर अयोध्या जिनका पावन धाम है।
जग की पीड़ा हरना जिनका काम है।
दुनिया माला जपती आठो याम है।
सबसे सुन्दर एक नाम बस राम है।।
राम नाम ही दुनिया का आधार है।
राम नाम ही सुखद स्वप्न साकार है।
राम नाम ही सब वेदों का सार है।
राम नाम कर देता बेड़ा पार है।
महादेव भी जिनका धरते ध्यान हैं।
सुर नर मुनि सब नित करते यशगान हैं।
जन प्रतिपालक सबसे उँची शान हैं।
ज्ञानी ध्यानी सकल गुणों की खान हैं।
राम जी तिवारी"राम"
उन्नाव (उत्तर प्रदेश)












