Uncategorized
Trending

भावों का अनोखा संगम, सुरीली जुगलबंदी

बोलती कलम मंच पर आनलाइन जुगलबंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां दो रचनाकारों के भावों का अनोखा संगम देखने को मिला।
बोलती कलम मंच के संस्थापक आदरणीय श्री संजय राई सांई जी स्वयं मंच संचालन का कार्यभार संभाला। मंच पर अतिथि के रूप विराजमान प्रथम प्रतिभागी आदरणीया श्री सरिता वर्मा “तरंगिणी”जो लखनऊ से और द्वितीय प्रतिभागी आदरणीया प्रिया काम्बोज ‘प्रिया ‘जो मां शाकुम्भरी देवी की धरा सहारनपुर से जुड़ी। मंच संस्थापक श्री संजय राई सांई ने दोनो प्रतिभागियों को तहेदिल से स्वागत किया।
सर्वप्रथम सरिता वर्मा “तरंगिणी” जी ने मां शारदे की वंदना कर मंच पर आसीन किया ।उसके पश्चात् आदरणीया प्रिया काम्बोज जी गुरु वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों प्रतिभागियों ने कुछ विशेष विषय को लेकर आज के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की थी ।
उनकी रूपरेखा में सबसे पहले पर्यावरण को महत्ता दी ।
जहां पर सरिता वर्मा जी सुंदर गीत गाया ,,,जो काटे हैं पेड़ खुद ही हमने
वहीं है फिर से हमें लगाना है
तो प्रिया जी कहा ,जल ही जीवन है आओ इसे बचाते हैं
भारत की इस भूमि को फिर से स्वर्ग बनाते हैं
इसके पश्चात समाज से जुड़ी बातों को , जहां आज के मानव व्यवहार,सोशल मीडिया, रिश्ते को लेकर सरिता जी ने “संकल्प” रचना पढ़ी तो प्रिया जी ने “रंग बदलते लोग ” अपनी रचनाएं प्रस्तुत की ।तीसरे पड़ाव पर दोनों प्रतिभागियों ने बारिश सावन सरिता जी ने अपने गीत में कहा”पिया प्रदेश बैठे हैं रूलाने आ रहा है सावन “
तो प्रिया जी ने “देख बारिश मजा आ गया” में बचपन की यादें तारो ताजा कर दी ।
अगले पड़ाव में दोनों प्रतिभागियों ने प्रेम रूप में देशप्रेम को सर्वोपरि माना। जहां एक प्रतिभागी ने वतन का साथ देने की बात कही तो दूसरे ने एक फौजी शहीद की मां को लिखी चिट्ठी से माहोल भावविभोर हो गया । अंतिम क्षणों में माहोल को अगली रचनाओं से हास्य में परिवर्तित कर दिया। दोनों महिला प्रतिभागी ने अपनी रोजमर्रा से खाना बनाने की समस्याओं को रखा तो प्रिया जी ने भिंडी पर ही अपनी प्रस्तुति दी । अंत में मंच के संस्थापक जी ने सभी श्रोताओं का और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और मंच से जुड़ने का आग्रह भी किया। उन्होंने बताया कि सभी श्रोताओं ने आज के कार्यक्रम को सामाजिक विषयों पर जागरूक होने और ज्ञानवर्धक रोचक तथ्यों पर आधारित बताया।यह कार्यक्रम बोलती कलम मंच पर निरंतर जारी है।जो बोलती कलम मंच के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित होते हैं ।आइएं आप सभी इसका हिस्सा बने ।
बोलती कलम मंच
संस्थापक श्री संजय राई सांई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *