Uncategorized
Trending

तेरे दर पे पुजारी बन के आए हैं

हम सब के तो प्राण तुम्हीं हो देने वाले त्राण तुम्हीं हो
गायत्री की मधुर साधना श्रद्धा प्रज्ञा कल्याण तुम्हीं हो
ज्ञान पाने को तेरे दर पे आए हैं
तेरे दर पे पुजारी बन के आए हैं

तूमने जलाया अखण्ड दीप जो बदल रहा है विश्व अपना
अज्ञानों का तिमिर मिट रहा सफल हो रहा हर सपना
आपके सपनों को साकार करने आए हैं
तेरे दर पे पुजारी बन के आए हैं

गुरूदेव की कृपा पाकर जीवन धन्य हुआ है
मां भगवती का स्नेह मिला तो मन कोमल हुआ है
युग धर्म निभाने का प्रण हम उठाए हैं
तेरे दर पे पुजारी बन के आए हैं

हवन यज्ञ की सूक्ष्म शक्ति से मिट रहा मन का अंधियारा
सफल हुआ युग निर्माण योजना हो रहा कण कण उजियारा
सद्भावों के फुल हम खिलाएं हैं
तेरे दर पे पुजारी बन के आए हैं

शांतिकुंज ही पूरे विश्व का अध्यात्मिक केन्द्र बना है
युग का विश्वामित्र यहीं हैं सबको एक दिन आना है
नवयुग का सन्देश देने हम आए हैं
तेरे दर पे पुजारी बन के आए हैं

जब भी कष्ट में हम हो जाते तेरे ही दर पर आते
तेरे नाम की माला लेकर, तुझको हर पल जपते
दिल के मंदिर में तुझको हम सजाए हैं
तेरे दर पे पुजारी बन के आए हैं

रवि भूषण वर्मा
राँची झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *