
जब मिलोगी तुम जो हमसे, तो प्यार करेंगे,
होंगी बातें भरपूर, दिन-रात करेंगे।
तेरी मुस्कुराहटों पर हम छिड़कते हैं जान,
तू जो है तो हूँ मैं, तू ही है मेरी जान।
तू जो संग में हो तो दुनिया पे राज करेंगे,
होंगी बातें भरपूर, दिन-रात करेंगे॥
तेरा काजल, तेरी बिंदिया, तेरे होंठ, तेरे नैन,
तुझको जी भर देख लूँ तो मिल जाता है चैन।
तेरी भोली सुरतिया पे जां निसार करेंगे,
होंगी बातें भरपूर, दिन-रात करेंगे॥
तुझमें बात है कुछ ऐसी, वो मेरे सनम,
दे दो प्यार की सौगात, कर दो मुझ पर रहम।
तू जो मिल जाए एक बार, साथ-साथ रहेंगे,
होंगी बातें भरपूर, दिन-रात करेंगे॥
मेरी दुनिया की तुम ही शहज़ादी हो सनम,
मिलकर बांटा हम करेंगे हर खुशियां, हर ग़म।
हाथों में हाथ लिए हम जीवन पार करेंगे,
होंगी बातें भरपूर, दिन-रात करेंगे॥
रवि भूषण वर्मा
राँची झारखंड












