Uncategorized
Trending

साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित कवि सुनील कुमार खुराना सहारनपुर

मां शारदा साहित्यिक मंच भोपाल द्वारा आयोजित ऑनलाइन साहित्यिक प्रतियोगिता में सभी साहित्यकारों को विषय मालवा के संत पर अपनी उत्कृष्ट रचना लिपिबद्ध करना था। सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना ने भी इस ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मां शारदा मंच भोपाल ने मालवा के संत विषय पर उत्कृष्ट लेखन के लिए सुनील कुमार खुराना सहारनपुर को साहित्यिक शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया है। साहित्य जगत में अपनी ओजस्वी लेखनी और लोकस्वर के लिए पहचाने जाने वाले सुनील कुमार खुराना को साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026 एक ओर राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है।
मां शारदा साहित्यिक मंच भोपाल के संस्थापक महोदय के द्वारा 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक प्रदत्त विषय मालवा के संत पर उत्कृष्ट रचना का सृजन साहित्यकारों के द्वारा किया जाना था। कवि सुनील कुमार खुराना सहारनपुर ने अपनी लखनी के द्वारा मालवा के संत विषय पर अपने शब्दों को काव्य रूप में कलमबद्ध किया। संस्था के द्वारा सुनील कुमार खुराना की रचना की सराहना करते हुए साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। लेखन प्रतियोगिता में सुनील कुमार खुराना की उत्कृष्ट प्रस्तुति और सृजनशीलता हेतु संस्था के द्वारा यह सम्मान सदर भेंट किया है। संस्था के संस्थापक महोदय जी के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है कि आपकी लेखनी और अनवरत साहित्य साधना के माध्यम से साहित्य जगत में दिए गए अमूल्य योगदान की संस्था सराहना करता है। सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर सामाजिक सरोकारों पर लिखने वाले कवि हैं। अभी हाल ही में सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर को काव्य प्रहरी सम्मान 2026, श्रेष्ठ रचनाकार 2026, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सम्मान 2026, विचार क्रांति धरती मित्र सम्मान 2026, प्रेरणा स्रोत साहित्य सम्मान 2026, गीत गौरव सम्मान 2026 ग्रीष्म गौरव सम्मान 2026 साहित्यिक गुरूकुल वशिष्ठ सम्मान 2026 पर्यावरण मित्र सम्मान 2026 आदि दर्जनों सम्मान प्राप्त हुएं हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *