
मां शारदा साहित्यिक मंच भोपाल द्वारा आयोजित ऑनलाइन साहित्यिक प्रतियोगिता में सभी साहित्यकारों को विषय मालवा के संत पर अपनी उत्कृष्ट रचना लिपिबद्ध करना था। मध्य प्रदेश,के जिला सिवनी की कवियित्री/लेखिका आ.रीना पटले ने इस ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता में अपनी ओजस्वी लेखनी से उत्कृष्ट रचना कर इस सम्मान के लिए अपना स्थान बनाया। मां शारदा साहित्य मंच भोपाल ने मालवा के संत विषय पर उत्कृष्ट लेखन के लिए आ.रीना पटले जी को साहित्यिक शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया है।













