भूतपूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक संपन्न, पदाधिकारियों ने संगठन के कोषाध्यक्ष और जिला मंत्री को जन्मदिन की दी बधाई

भगवान दास शर्मा
संवाददाता इटावा
5 जुलाई 26 को जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया ने अपने सभी सैन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन के कोषाध्यक्ष श्री नारायण सिंह और जिला मंत्री श्री सोहन लाल का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ सन साइन होटल में मनाया गया, सभी सैन्य पदाधिकारियों ने केक खिला कर और फूल माला पहना कर दोनों पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। अंत में जिला अध्यक्ष ने संगठन की मासिक मीटिंग ली जिसमें कई पदाधिकारियों के सुझावों पर चर्चा की गई। आज के प्रोग्राम में अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया और इंद्रजीत सिंह भदौरिया, संरक्षक कैप्टन सुरेश सिंह भदौरिया और कैप्टन अनिल अवस्थी, पेटी अफसर महेश सिंह, कैप्टन राज कुमार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री हरपाल सिंह भदौरिया, कैप्टन जितेंद्र सिंह भदौरिया और राकेश यादव तथा कैप्टन शैलेन्द्र सिंह,कैप्टन रमेश पाल, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उदय प्रताप चौहान तथा विश्राम सिंह, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह, जिला मंत्री सोहन लाल, अखिलेश भदौरिया, बृजेश सिंह, सर्वेश सिंह, विजय राजावत, अजय राजावत,मीडिया प्रमुख भगवानदास शर्मा, कैप्टन अवधेश, राधा रमन सिंह, रामशंकर भदौरिया, राम सिंह भदौरिया,समीर सिंह भदौरिया राजेश भदौरिया,अशोक भदौरिया,बृजेंद्र चौहान,कैप्टन शिव शंकर सेंगर, राम बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, सूरज पाल, शैलेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र राजावत, अशोक द्विवेदी, राघवेन्द्र सिंह, सौरभ तथा बहुत सारे पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।













