Uncategorized
Trending

छोटा परिवार

विषय – जनसंख्या नियंत्रण
विधा- कविता

जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाना होगा,
हम दो, हमारे दो को अपनाना होगा l
परिवार को खुशहाल बनाना होगा,
हर समाज में जगरूकता लाना होगा ll

जनसंख्या पर जरूरी है नियंत्रण,
सही समझ का है यह आमंत्रण l
भुखमरी, बेरोजगारी फैल रही है,
धरा भी बोझ से डगमगा रही है ll

तिल भर भी जगह नहीं बची है,
सड़कों पर जिंदगी गुजर रही है l
देश की उन्नति भी बिखर रही है,
अनेको समस्याएँ जन्म ले रही है ll

परिवार नियोजन को अपनाना होगा,
छोटा परिवार, खुशहाल परिवार बनाना होगा l
समाज में शिक्षा फैलाना होगा,
समाज को सही दिशा दिखाना होगा ll

रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
माध्यमिक शिक्षक
जिला सिवनी म. प्र.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *